हल्द्वानी में रिश्तेदारी में आए दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: चोरगलिया थाना क्षेत्र के गौलापार रामबाग के पास बीती देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हुई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक रिश्तेदारी में आए हुए थे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह

चोरगलिया थाना प्रभारी हरेंद्र नेगी ने बताया कि घटना बीती देर रात की है. रामबाग के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी. इस दौरान हल्द्वानी से सितारगंज जा रहे स्कूटी सवार दोनों युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा टकराए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को 108 की मदद से अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा

दोनों मृतकों की शिनाख्त सावन सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, सिरका पिथौरागढ़ धारचूला व रमेश सिंह पुत्र धीरेंद्र सिंह निवासी बूंदी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक पिथौरागढ़ से हल्द्वानी अपने रिश्तेदारी में आए हुए थे. जहां स्कूटी से सितारगंज को जा रहे थे.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad