हल्द्वानी में सड़क हादसे में एक किशोर की मौत, साइकिल से जा रहा था घर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र के फतेहपुर में साइकिल सवार 17 वर्षीय किशोर को कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण का जीवन हमें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: गोकुलानंद उपाध्याय

बताया जा रहा है कि फतेहपुर निवासी प्रियांशु (17) बीते देर शाम साइकिल ठीक करा कर घर लौट रहा था, इस दौरान फतेहपुर कालाढूंगी मार्ग पर ऑल्टो कार ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे साइकिल सवार कार के नीचे आ गया और हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

उप निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है. मृतक के परिजनों के तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने के बाद चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, किशोर की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की बसासत के कर्णधार पंडित ललित मोहन पांडे का निधन: क्षेत्र में शोक की लहर, आज चित्रशिला घाट पर होगी अंतिम यात्रा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad