हल्द्वानी में हत्या की खौफनाक वारदात, इस कारण युवक ने अपनी चाची का गला काटा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवाबी रोड कुलियालपुर में खौफनाक घटना सामने आई है. यहां एक भतीजे ने अपनी चाची का चाकू से गला रेत दिया. गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसको डॉक्टर नहीं बचा सके. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा फरार हो गया है.

गुप्ता परिवार में चल रहा संपत्ति विवाद: बताया जा रहा है कि कुलियालपुर में गुप्ता परिवार रहता है. पिछले कई दिनों से उनके परिवार में विवाद चल रहा है. हमला करने वाले आरोपी का नाम गौरव गुप्ता है. बताया जा रहा है कि गौरव गुप्ता का अपने भाइयों के साथ विवाद चल रहा था. उसकी चाची कुसुम गुप्ता भाइयों के बीच में पड़कर मामले को सुलझाने में लगी हुई थी. इससे गौरव गुप्ता नाराज चल रहा था. बताया जा रहा की तीन दिन से गौरव गुप्ता घर में नहीं था.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 48 घंटों के लिए बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', पहाड़ों पर ओलावृष्टि तो मैदानों में चलेंगे अंधड़

भतीजे ने चाची का गला रेता: सोमवार सुबह गौरव गुप्ता अपनी चाची के घर में पहुंचा. उसने अचानक चाची पर हमला कर दिया. गौरव ने बेरहमी से चाकू से चाची कुसुम गुप्ता का गला रेत दिया. इसी दौरान कुसुम गुप्ता के पति दूध लेकर लौटे तो उन्होंने गौरव गुप्ता को कुसुम गुप्ता का गला काटते देख लिया. उन्होंने हल्ला मचाया तो आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ. कुसुम गुप्ता के पति ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस घायल कुसुम गुप्ता को गंभीर हालत में अस्पताल ले गई. हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में कुसुम गुप्ता का इलाज चल रहा था. काफी प्रयास करने के बावजूद डॉक्टर महिला को बचा नहीं सके और उसने दम तोड़ दिया. फिलहाल घटना को जाम देने वाला आरोपी गौरव गुप्ता फरार चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला कोर्ट में सनसनी: पार्किंग में खड़ी कार में मिला वरिष्ठ अधिवक्ता का खून से सना शव, सुसाइड नोट बरामद
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मर्चूला में मर्यादा तार-तार: श्मशान घाट पर रचाई गई शादी, पवित्र संगम के अंत्येष्टि स्थल पर जयमाला देख भड़के लोग