हल्द्वानी : युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा की आत्महत्या

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: टनकपुर रोडवेज में कंडक्टर के पद पर तैनात एक युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया है. युवक को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान संदीप खर्कवाल उम्र 28 साल के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के पीलीकोठी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष: जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

पत्नी से विवाद होने पर पति ने की खुदकुशी: पुलिस के मुताबिक ग्राम जानखेड़ा निवासी संदीप खर्कवाल की 7 अगस्त को किसी बात पर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी. विवाद इतना बढ़ गया, कि मामला कोतवाली तक पहुंच गया. पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया, लेकिन घर लौटने के बाद संदीप ने अपने कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया. घटना के बाद संदीप का चार दिनों तक सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चला,लेकिन डॉक्टर संदीप को बचा नहीं पाए. बहरहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के युवा वैज्ञानिक रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार 'हपिडा स्काईनेक्स': 12 साल बाद पूरा हुआ आसमान में उड़ने का सपना
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन के सामने बेकाबू कार फड़-खोखे में घुसी: ऑटो व ठेला क्षतिग्रस्त, टला बड़ा हादसा