हल्द्वानी : युवती ने युवक पर शादी के नाम पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कराया मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली युवती ने एक युवक पर शादी के नाम पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

बता दें कि, हल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में काम करने वाली काठगोदाम निवासी एक युवती ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि अस्पताल में काम करने वाले गौलापार निवासी युवक से उसकी डेढ़ साल पहले दोस्ती हुई. जिसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया. लेकिन युवक अब शादी से मुकर गया है. यही नहीं युवक ने अब अस्पताल से काम भी छोड़ दिया है. उसका मोबाइल अब स्विच ऑफ आ रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर युवक पर मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. युवक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.