हल्द्वानी : रानीबाग में गणपति विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति गौला नदी में बह गया, जल पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में बुधवार देर शाम से बारिश हो रही है. नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है. इसी बीच काठगोदाम स्थित रानीबाग में गणपति विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति गौला नदी के तेज बहाव में बह गया. घटना के संबंध में जल पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद जल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक का सफल रेस्क्यू किया.

यह भी पढ़ें 👉  जमरानी पेयजल योजना को हरी झंडी: हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में 24 घंटे मिलेगा पानी, जल्द कैबिनेट में जाएगा 796 करोड़ का प्रस्ताव

गोला नदी में बहा एक व्यक्ति: बताया जा रहा है कि वेद प्रकाश (उम्र 45 वर्षीय निवासी नई बस्ती कब्रिस्तान) भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन करने के लिए रानीबाग स्थित गौला नदी में आया था. इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और बहने लगा. मौजूद लोगों ने वेद प्रकाश को बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण उनकी कोशिश नाकाम रही. इसी बीच नदी किनारे तैनात जल पुलिस ने युवक का सफल रेस्क्यू किया.

यह भी पढ़ें 👉  व्यास घाटी के गुंजी में 12 साल बाद आयोजित होगा ऐतिहासिक 'जुम्ली हया सामो' महोत्सव, तैयारियां तेज

जल पुलिस ने व्यक्ति का किया रेस्क्यू: पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन को लेकर रानीबाग स्थित नदी के पास जल पुलिस को तैनात किया गया है. लोगों से अपील की जा रही है कि नदी के तेज बहाव के अंदर ना जाए, वरना बड़ा हादसा हो सकता है. उन्होंंने कहा कि वेद प्रकाश नाम के व्यक्ति का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है. वहीं, उक्त व्यक्ति और उसके परिजनों ने जल पुलिस का आभार व्यक्त किया है.

यह भी पढ़ें 👉  8 अगस्त को हल्द्वानी से बजेगा परिवर्तन का बिगुल, कांग्रेस की हुंकार से बदलेगा उत्तराखंड का सियासी मिजाज : संदीप सहगल
Ad