हल्द्वानी : रानीबाग से नैनीताल जाते क्रेन के हुए ब्रेक फेल, आने लगी पीछे, ऐसे बची कई लोगों की जान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के रानीबाग में आज क्रेन के ब्रेक फेल हो गये। चालक ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों की जान बचाई।

नैनीताल की ओर जा रहे क्रेन के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद क्रेन चालक और उसके सहयोगी द्वारा हल्ला करते हुए सबको हटने को कहा। कुछ वाहन स्वामी द्वारा समय रहते वाहन समेत अपने आप को बचा लिया गया। लगभग 100 मीटर क्रेन हल्द्वानी की ओर बैक आई। मौका देखकर क्रेन चालक ने क्रेन को दीवार की तरफ टकरा दी, जिससे क्रेन पलट गई। क्रेन चालक समेत दर्जनों पर्यटक और उनके वाहन बाल बाल बचे, क्रेन चालक की सूझ बूझ से बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद