हल्द्वानी : राह चलती लड़कियों को छेड़ना युवकों को पड़ा भारी, जूडो प्लेयर बहनों ने लात-घूसों से उतारा भूत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: जूडो कराटे प्लेयर दो बहनों ने छेड़खानी की कोशिश करने वाले युवक को अपने आत्मरक्षा कौशल से सबक सिखाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला अपराधों की बढ़ती घटनाओं के बावजूद पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार देर शाम को कोतवाली क्षेत्र की ठंडी सड़क पर कार सवार कुछ शोहदों ने दो बहनों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। इस तरह की घटनाओं के बीच जूडो-कराटे खिलाड़ी बहनों ने बहादुरी दिखाते हुए उन मनचलों को सबक सिखाया।

यह भी पढ़ें 👉  मर्चूला में मर्यादा तार-तार: श्मशान घाट पर रचाई गई शादी, पवित्र संगम के अंत्येष्टि स्थल पर जयमाला देख भड़के लोग

बहादुर बेटियों ने दिया साहस का परिचय

खिलाड़ी बहनें अपनी एक दोस्त के साथ ठंडी सड़क से गुजर रही थीं तभी मनचलों ने छेड़छाड़ की। लेकिन बहनों ने तुरंत अपने आत्मरक्षा कौशल का इस्तेमाल कर एक मनचले की जमकर धुनाई कर दी। सड़क पर हुई इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभी ने बेटियों के साहस की तारीफ की। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा: सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया गया 50 साल पुराना मां काली मंदिर; भव्य शोभायात्रा के साथ मूर्ति विस्थापित, प्रशासन ने ढहाया ढांचा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप से मां-बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता; तलाश में जुटी पुलिस, हुलिया जारी कर जनता से मांगी मदद