हल्द्वानी: रेप और दहेज उत्पीड़न का बड़ा मामला आया सामने, पहले किया दुष्कर्म फिर सजा से बचने के लिए की शादी, अब…

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म, प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न मुकदमा दर्ज कराया है. पूरे मामले में बनभूलपुरा पुलिस पीड़िता के तहरीर मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस को दी तहरीर के अनुसार दुष्कर्म के मुकदमे से बचने के लिए आरोपी ने उससे निकाह किया. अब पति उसके शरीर पर जलती अगरबत्ती दागता है. यहां तक की अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता हैं.

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति मारपीट कर अब उसको घर से निकाल दिया है. पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि बनभूलपुरा निवासी एक युवक के साथ वर्ष 2022 में उसकी कोर्ट मैरिज हुई थी. शादी से पहले उसने उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया था. मामला कोर्ट पहुंचा तो आरोपी मान-मनौव्वल करने लगा, जहां निकाह करने पर केस बंद करा दिया. मगर शादी के बाद पति के अलावा ससुरालयों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया किया.

यह भी पढ़ें 👉  सगे भाई पर नाबालिग बहन से दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज; आरोपी गिरफ्तार

आरोप है कि सास-ससुर दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे. पीड़िता का कहना है कि प्रेम विवाह करने की वजह से वह मायके भी नहीं जा पाई और ससुरालियों के अत्याचार सहती रही. पति उसे न सिर्फ अगरबत्ती से जलाता, बल्कि उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था हैं.

यह भी पढ़ें 👉  दादी के सामने घर के आंगन से 10 वर्षीय रियांशु को खींचा, 200 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव; ग्रामीणों में आक्रोश

आरोप है कि दो जनवरी की रात पति ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसको घर से निकाल दिया. यहां तक की पति अब जान से मारने की भी धमकी दे रहा है. बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़िता के तारीख पर आरोपी पति सहित सास ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर का ‘चर्चित आरओबी’ बना अब स्थायी मरीज, हर बार मरम्मत का इंजेक्शन फिर भी बीमारी बरकरार! एक बार फिर 5 दिनों के लिए गंभीर अवस्था में ICU में भर्ती
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad