हल्द्वानी : रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, घटना के बाद रोडवेज चालक फरार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: रामपुर रोड पर रोडवेज बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.

हादसे में एक व्यक्ति की मौत: गौर हो कि बीती रात रामपुर रोड पर सुशीला तिवारी अस्पताल के पास उत्तर प्रदेश की रोडवेज बस और एक बाइक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई .हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पीली कोठी निवासी मनोज (40) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल तेज सिंह थापा (37) निवासी मुखानी हल्द्वानी का इलाज चल रहा है. जिसकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानी इलाकों में 39°C के साथ 'लू' का अलर्ट; 28 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि दे सकती है राहत

घटना के बाद रोडवेज चालक फरार: सूचना के बाद मौका पर पहुंची पुलिस ने मृतक और घायल के परिजनों को सूचित किया. घटना के बाद दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश रोडवेज बस हल्द्वानी से यूपी को जा रही थी, जबकि बाइक सवार दोनों युवक रुद्रपुर की तरफ से हल्द्वानी को आ रहे थे. सुशीला तिवारी अस्पताल के पास बाइक और बस में आमने-सामने भिड़ंत हो गई. घटना के बाद रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया. वहीं पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: पॉलिटेक्निक कॉलेज में 'कुमाऊं जोन रोजगार मेले' का सफल आयोजन; 74 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1200 से अधिक छात्रों ने आजमाई किस्मत
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम प्रधान ने 36 की उम्र में पास की 10वीं; बेटे से ज्यादा अंक लाकर पेश की मिसाल