हल्द्वानी : रोडवेज बस का बरेली नैनीताल रोड पर ब्रेक फेल, दो कारों को मारी टक्कर
हल्द्वानी: होली के त्योहार के चलते बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. ऐसे में सड़कों पर वाहनों का लंबा जमा लगा हुआ है. वहीं, शहर कोतवाली से कुछ दूरी पर यूपी रोडवेज की बस के अचानक बरेली नैनीताल रोड पर ब्रेक फेल हो जाने से अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान रोडवेज की बस ने दो कारों को टक्कर मार दी. इस घटना के बाद नैनीताल-बरेली हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा.
![]()
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से बस धक्का लगवाकर सड़क किनारे किया और जाम खुलवाया. जिसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली. गनीमत ये रही कि इस टक्कर से कार सवार लोगों को कोई चोट नहीं पहुंची
जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस हल्द्वानी से मुरादाबाद जा रही थी कि तभी नैनीताल-बरेली मार्ग पर मंगल पड़ाव चौराहे के पास अचानक बस का ब्रेक फेल हो गए. इस दौरान बस ने 2 कारों को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना के बाद सड़क की दोनों ओर लंबा जाम लग गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से सड़क पर लगे जाम को खुलवाया और वाहनों की आवाजाही सुचारू की.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

