हल्द्वानी : लापता इलेक्ट्रिक कारोबारी का शव मिलने से फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, हल्द्वानी ।काठगोदाम क्षेत्र से रहस्यमयी परिस्थिति में लापता इलैक्ट्रिक सामान के कारोबारी शव मिलने से क्षेत्र में जबरदस्त सनसनी फैल गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही व्यापारी के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


बताते चलें कि पालीशीट निवासी 43 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र स्वण् नंदाबल्लभ की पनचक्की चैराह के पास इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। 13 सितंबर की सुबह संतोष रोज की तरह दुकान पर आए थे। देर शाम दुकान बंद कर वह वापस घर लौट रहे थे।रात सवा 10 बजे कारोबारी सतोष बहुगुणा चंबल नहर के पास सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे थे इसके बाद वह आसपास कहीं नजर नहीं आए । चंबल के पास ही उनकी स्कूटी मय चाबी के खड़ी हुई मिली थी। इसके बाद लगातार पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी आज सैनिक कॉलोनी की गूल मे एक अज्ञात शव बरामद हुआ, इस अज्ञात शव के मिलने के बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दो दिन पहले लापता हुए बिजली व्यापारी संतोष बहुगुणा के परिजनो ने मौके पर पहुँच कर शव की शिनाख्त करी। इस खबर के मिलते ही मृतक संतोष बहुगुणा के परिवार मे कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा

मौके पर पहुंचकर मुखानी पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। शव ऐसी गूल मे कैसे पहुँचा इसकी जाँच की जा रही है क्योंकि घटनास्थल से शव मिलने का स्थान करीब 5 किलोमीटर दूर है। फिलहाल पुलिस पूरी गहनता के साथ जांच में जुट गई है

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दो सगी बहनों का दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी, भाई गिरफ्तार