हल्द्वानी : वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में शख्स ने ब्लेड से अपनी गर्दन और हाथों की नसें काटी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. पारिवारिक कलह के चलते रिजवान नाम के शख्स ने ब्लेड से गर्दन और हाथों की नसें काट लीं. गर्दन काटने के बाद रिजवान मौके पर ही गिरकर तड़पने लगा. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है.

बताया जा रहा है कि यूपी के रामपुर जनपद के बादली टांडा निवासी रिजवान पुत्र मोहम्मद उमर पिछले कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल हल्द्वानी के मलिक का बगीचा इंदिरानगर आया हुआ था. ससुराल में ही युवक रह रहा था. इस दौरान उसकी परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बताया जा रहा है कि रिजवान ने अपने घर के पास की परचून की दुकान से एक ब्लेड खरीदा, जिसके पैसे भी रिजवान ने दुकान को नहीं दिया. रिजवान ने थोड़ी सी दूर जाकर अपने गले की नस को काट दिया. जिसके बाद वहीं पर गिर गया और तड़पने लगा. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसको सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. रिजवान की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि रिजवान नशे का आदी है. रिजवान इन दिनों मानसिक रोग से भी गुजर रहा था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें