हल्द्वानी शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उठा बड़ा कदम, 21 करोड़ का बजट पास

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहरवासियों को अब जल्द ही जाम की समस्या से निजात मिलेगी. शहरी विकास विभाग योजना के तहत शहर के चौपला चौराहा, ऊंचा पुल, त्रिमूर्ति तक शहर से गुजरने वाली सिंचाई नहर को कवर करने का काम जल्द शुरू होने जा रहा है. नहर की कवरिंग कर उसके ऊपर 7 मीटर टू लेन की सड़क निर्माण किया जाना है. जिसके लिए शासन ने बजट भी जारी कर दिया है. 21 करोड़ की लागत से होने वाली नहर की कवरिंग के लिए पहली किश्त के 8 करोड़ 30 लाख रुपए पीडब्ल्यूडी विभाग को प्राप्त हो गए हैं.

लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि शहर में लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए पिछले दिनों शहरी विकास विभाग मंत्री बंशीधर भगत के निर्देश के बाद नहर कवर के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था. नैनीताल रोड से कालाढूंगी रोड को जोड़ने वाली नहर को कवर किया जाना है. जिससे कालाढूंगी रोड से नैनीताल आने जाने वाले पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को जाम से गुजरना नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

वहीं, नहर कवर होने से शहर के बढ़ते यातायात दबाव भी कम हो जाएगा. योजना के तहत साढ़े 4 किलोमीटर नहर कवर की जानी है. वहीं, सिंचाई विभाग द्वारा नहर का निर्माण कराया जाएगा. विद्युत विभाग द्वारा विद्युत पोल जबकि, जल संस्थान द्वारा पेयजल लाइनों की शिफ्टिंग का काम किया जाना है. जिसके लिए विभागों को चिट्ठी लिख कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां

अधिशासी अभियंता ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. टेंडर प्रक्रिया होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. इस कार्य को एक साल के अंदर पूरा कर विभाग को सड़क हस्तांतरित की जानी है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक गुलदार का आतंक: मंदिर के पुजारी पर झपटा, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad