हल्द्वानी : शिकार के लिए लगाए गए फंदे में फंसा गुलदार, वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने रानीबाग रिसर्च सेंटर भेजा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: तराई केंद्रीय वन प्रभाग के भाखड़ा रेंज में झाड़ियों में शिकारियों द्वारा वन्यजीवों के शिकार के लिए लगाए गए फंदे में एक गुलदार फंसने से वन विभाग में हड़कंप मच गया. जिसको देख ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई, ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग के रेस्क्यू टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइजर कर रानीबाग रिसर्च सेंटर भेजा.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

वन्यजीवों के शिकार के लिए लगाए गए फंदे में गुलदार के फंसने से वन महकमे पर सवाल उठ रहे हैं. तराई केंद्रीय वन प्रभाग के भाखड़ा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी तनुजा परिहार ने बताया कि गुलदार फंसे होने की सूचना ग्रामीणों ने दी. जिसके बाद गुलदार को रेस्क्यू कर रानीबाग सेंटर भेजा गया, जहां गुलदार का इलाज किया जा रहा है. वहीं गुलदार की उम्र करीब 8 साल के आसपास है.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

बताया जा रहा है कि गुलदार फंदे में फंसने के बाद हाथियों से बचाव को लेकर खोदी गई खाई में गिर गया. जिसकी वजह से गुलदार जख्मी हो गया था. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को फंदे से निकालने के लिए उसे ट्रेंकुलाइजर कर बेहोश किया.