हल्द्वानी : श्रम विभाग ने 6 बच्चों को मजदूरी करते हुए किया बरामद, 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी: बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान के तहत श्रम विभाग ने छापेमारी कर 6 बच्चों को मजदूरी करते हुए बरामद किया है. मामले में श्रम विभाग ने बच्चों से मजदूरी कराने वाले 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. श्रम विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार को शहर में कई जगहों पर औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ऑटोमोबाइल शॉप में 14 साल से कम उम्र के काम करते 6 बच्चों को मुक्त कराया.

बरामद किए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया. श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी कांडपाल ने कहा सभी छह नियोजकों के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम के अनुसार मुकदमा दर्ज कराया गया है.
इसके अलावा मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर इन बच्चों की शिक्षा के लिए निर्देशित किया गया है. ताकि इन बच्चों का उनके नजदीकी क्षेत्र के स्कूलों में एडमिशन हो सके. श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने कहा बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. बच्चों को काम पर भेजने वाले माता पिता पर भी जुर्माने का प्रावधान है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

