हल्द्वानी : सड़क ठीक नहीं की तो उसी गड्ढे में धरने पर बैठा पार्षद, सुमित हृदयेश ने भी दिया समर्थन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कालाढूंगी मार्ग के जेल रोड चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए पिछले 2 महीने से बीच सड़क पर करीब 6 फीट गड्ढा खोदकर खुले में छोड़ दिया गया है. इससे लगातार हादसे हो रहे हैं. हादसों से परेशान होकर वार्ड नंबर 11 बद्रीपुरा के पार्षद रवि जोशी गड्ढे के भीतर ही धरने पर बैठ गए. पार्षद को पीसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने भी समर्थन दिया है. सुमित हृदयेश भी पार्षद के साथ गड्ढे में ही धरने पर बैठ गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण का निष्काम कर्म का संदेश युगों-युगों तक करेगा मार्गदर्शन

पार्षद रवि जोशी के गड्ढे के भीतर धरना देने की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस पार्षद को समझाती रही लेकिन पार्षद अपनी जिद पर अड़े रहे.

हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड नंबर 11 के पार्षद रवि जोशी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और कार्यदाई संस्था पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा पिछले 2 महीने से गड्ढे खोदकर खुले में छोड़ दिये गये हैं. जिससे यहां आये दिन लगातार हादसे हो रहे हैं. बरसात में गड्ढे में पानी भर जाने के चलते लोग कई बार गड्ढे में गिर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी नेता भुवन पहाड़ी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—युवाओं को श्रीकृष्ण के 'कर्मयोग' से प्रेरणा लेने की जरूरत

पार्षद ने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में अधिकारी काम कर रहे हैं. आरबीएम को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों द्वारा अपने रिश्तेदारों के घर बेचा जा रहा है. पार्षद ने चेतावनी दी है कि सौंदर्यीकरण के नाम पर गड्ढा खोदकर लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है. जब तक गड्ढों को भरा नहीं जाता तब तक वे धरने पर ही बैठे रहेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी के दौरान चलती कार से गिरा युवक, तड़पता छोड़ भागे दोस्त: अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad