हल्द्वानी : सड़क पर सांड आने की वजह से कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, कार चालक की दबकर मौत

खबर शेयर करें -

सड़कों पर आवारा पशुओं की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों की जान जा रही है. इसी क्रम में हल्द्वानी सितारगंज मार्ग गौलापार में देर रात तेज रफ्तार कार सांड को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे चालक की दबकर मौत हो गई है. बहरहाल लोगों ने आवारा पशुओं को पकड़ने की प्रशासन से मांग उठाई है.

यह भी पढ़ें 👉  कल 8 अगस्त को हल्द्वानी में बजेगा बदलाव का बिगुल, भाजपा की उल्टी गिनती शुरू - अलका पाल

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार: पुलिस के मुताबिक कुंवरपुर गौलापार निवासी अखिलेश नेगी ( उम्र 28 वर्ष) बुधवार रात करीब एक बजे कार से घर लौट रहे थे. इसी बीच जब वह खेड़ा देवला पहुंचे था, तो सामने से सांड आ गया. सांड को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिससे अखिलेश (चालक) अपनी कार के नीचे दब गए

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता: सिडकुल से लौट रहे युवक से मारपीट, लूट और अप्राकृतिक दुष्कर्म; विधायक भुवन कापड़ी संग ग्रामीणों ने कोतवाली में दिया धरना

हादसे के संबंध में परिवार में मचा कोहराम: हादसे के बाद उन्हें आनन-फानन में राहगीरों द्वारा 108 सेवा के जरिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई. वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया. गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में यूकेडी का संगठनात्मक विस्तार: दीपेन्द्र विधानसभा अध्यक्ष और मनीष बने महामंत्री, 2027 के लिए कसी कमर
Ad