हल्द्वानी : सड़क हादसे में एक युवक की मौत, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के बरेली रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बाइक सवार हल्द्वानी के इंदिरा नगर के रहने वाले हैं. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पुलिस के अनुसार देर रात लालकुआं से हल्द्वानी की ओर आ रहे बाइक संख्या यूके 04 सी 2971 से दो युवक हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे तभी मंडी चौकी से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे खड़े कैंटर संख्या यूके 04 सीबी 9755 से अनियंत्रित बाइक पीछे से टकरा गई. बाइक में सवार बनभूलपुरा कफील अहमद (26) पुत्र रईस अहमद निवासी इंदिरा नगर निकट साबरी मस्जिद की मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

हादसे में मोआसिफ घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया.मौके पर पहुंची मंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad