हल्द्वानी : सुशीला तिवारी अस्पताल की इमरजेंसी में अपनी मां पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर बेटे ने अपनी मां को जिंदा जलाने की करी कोशिश, हिरासत में आरोपी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: सुशीला तिवारी अस्पताल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां बीमार मां को उपचार के लिए लाए बेटे ने हताश होकर मां के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क दिया. इसके बाद आग लगाने का प्रयास किया. लेकिन अस्पताल कर्मचारियों की तत्परता से आग लगा नहीं पाया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  श्रीराम संस्थान में यादों, रंग और रौनक के बीच बीसीए छात्रों को भावभीनी विदाई, फेयरवेल में छलका जज्बात और जोश

घटना शनिवार की बताई जा रही है. जहां अपनी मां की बीमारी से हताश होकर बेटे ने सुशीला तिवारी अस्पताल की इमरजेंसी में अपनी मां पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क दिया. बेटा, मां पर लाइटर से आग लगाने का प्रयास कर ही रहा था कि वहां मौजूद चिकित्सक, नर्स और तीमरदारों ने हो-हल्ला करते हुए बेटे को को दबोच लिया. अस्पताल स्टाफ ने आरोपी बेटे को कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी बेटे को पकड़कर अपने साथ ले आई

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा का कायाकल्प: पुराने बस अड्डे पर बनेगा भव्य 'शॉपिंग मॉल', मुख्य चौराहे से टोल प्लाजा तक सड़क होगी चौड़ी

बताया जा रहा कि नैनीताल जिले के तल्ला गेठिया थाना तल्लीताल निवासी महिला की तबीयत खराब है. महिला को शुक्रवार रात बेटे ने इमरजेंसी में भर्ती किया था. चश्मदीदों का कहना है कि शनिवार को महिला का बेटा कोल्ड ड्रिंक की बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचा और अपनी मां के ऊपर छिड़क दिया. युवक का मेडिकल कराया जा रहा है. हल्द्वानी कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि युवक के उपर शांतिभंग और पुलिस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है

यह भी पढ़ें 👉  होटल में महिला संग रंगरलिया मनाते पकड़े गए पूर्व प्लांट हेड, पत्नी के पहुंचते ही मचा हाई वोल्टेज हंगामा