हल्द्वानी से आगरा जाने वाले यात्रियों के लिए एसी बस का संचालन आज से शुरू

खबर शेयर करें -

आगरा जाने वाले यात्रियों के लिए परिवहन निगम ने सेवाओं का विस्तार किया है। आगरा के लिए काठगोदाम डिपो की एसी बस सेवा का संचालन शनिवार से शुरू हो जाएगा। यह बस कासगंज और एटा होते हुए आगरा तक पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

एसी बस रोजाना शाम छह बजे हल्द्वानी से आगरा के लिए रवाना होगी। बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा होते हुए यह बस सुबह छह बजे आगरा पहुंचेगी। आगरा से भी यह बस शाम छह बजे रवाना होगी और सुबह छह बजे हल्द्वानी पहुंच जाएगी। काठगोदाम स्टेशन इंचार्ज धर्मानंद जोशी ने बताया कि अभी एसी बस में ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू नहीं हुई है। यात्रियों को बस में बैठने के बाद ही टिकट मिलेगा। बाद में बस में ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार