हल्द्वानी से पंतनगर लौट रहे बैंककर्मी की सड़क हादसे में मौत, तीन महीने पहले ही लगी थी नौकरी

खबर शेयर करें -

ड्यूटी कर हल्द्वानी से पंतनगर लौट रहे बैंककर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया। पंतनगर के जवाहरनगर स्थित डेरी फार्म नगला निवासी देवेंद्र सिंह (32) हल्द्वानी स्थित निजी बैंक में फील्डकर्मी के पद पर कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद

करीब दो-तीन महीने पहले ही उनकी नौकरी लगी थी। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार शाम देवेंद्र ड्यूटी से घर लौट रहे थे। करीब साढ़े सात बजे वह जवाहरनगर और पंतनगर के बीच सड़क पर घायलावस्था में मिले। पास ही उनकी बाइक पड़ी थी।

वहां से गुजर रहे उनके पड़ोसी जगदीश सिंह ने परिजनों का सूचित किया। पंतनगर में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन देवेंद्र को सुशीला तिवारी अस्पताल ले आए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। देवेंद्र दो भाइयों में छोटा था। मां सरस्वती देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार