हल्द्वानी : स्वास्थ्य विभाग ने अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ऑनलाइन देने की करी व्यवस्था, अक्टूबर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट ऑनलाइन ही मिल जाएगी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : अभी तक लोगों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए थाने और चौकियों में जाना पड़ता है। दुख की घड़ी में लोगों का दुख और बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ऑनलाइन देने की व्यवस्था की है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिको रीगल एंड पोस्टमार्टम रिपोर्टिंग सिस्टम पोर्टल तैयार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: जयपुर बीसा में जंगली जानवर के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल, एसटीएच हल्द्वानी रेफर

अक्टूबर माह से राज्य में लोगों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट ऑनलाइन ही मिल जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने एक पोर्टल बनाया है। मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद लॉगइन आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। पोर्टल पर आईडी पासवर्ड डालते ही मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट डाउनलोड हो जाएगी।

पोर्टल पर पोस्टमार्टम डाउनलोड होने में सात दिन का समय लगेगा। इसके लिए देहरादून में कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया गया है। हर जिले के फॉरेंसिक कर्मचारियों को देहरादून भेजा जा रहा है। अभी तक लोगों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए थाने और चौकियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसमें पुलिस का भी काफी समय खर्च होता है। नैनीताल जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पंत ने बताया कि पोर्टल पर कैसे चीजों को अपलोड कर उनका संचालन किया जाना है इसका प्रशिक्षण पूरा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता: सिडकुल से लौट रहे युवक से मारपीट, लूट और अप्राकृतिक दुष्कर्म; विधायक भुवन कापड़ी संग ग्रामीणों ने कोतवाली में दिया धरना
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल की दमदार पैरवी से कमजोर पड़ी अभियोजन की दलील, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में पूर्व पार्षद को मिली जमानत