हल्द्वानी : 3 दिन की भारी बारिश के बाद ही लोनिवि की सड़कों को ढूंढना पड़ रहा है गड्ढों के बीच

खबर शेयर करें -

ल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग को सड़क बनाने के लिए पर्याप्त बजट नहीं मिल पा रहा है। तीन दिन की बारिश से लोनिवि की कई किमी सड़क खराब हो गई। उधर एक साल पहले बनी सड़कें उखड़ने लगी हैं।

कालाढूंगी विधानसभा में बनी अधिकतर सड़कें तो छह महीने में ही खराब होने लगी है।
लोक निर्माण विभाग ने एक साल पहले तीनपानी से मंडी बाईपास तक सड़क का निर्माण कराया था। यह सड़क पुरानी आईटीआई के पास उखड़ने लगी है जबकि इस सड़क को दो साल तक ठेकेदार ने ही सही करना है। इसके बाद भी लोनिवि ठेकेदार से सड़क सही नहीं करा रहा है। उधर मंडी बाईपास से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर तक की सड़क छह महीने पहले ही बनी थी। यह भी अग्निशमन विभाग के सामने यह सड़क उखड़ने लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट


ये ही हाल कालाढूंगी विधानसभा में बनी सड़कों का भी है। छह महीने पहले बनी गैस गोदाम रोड बिडला स्कूल से सीधे आरटीओ रोड को जोड़ने वाली भी सड़क उखड़ गई है। ये ही हाल आरटीओ से रिलायंस माल के बगल से कमलवुगांजा रोड को जोड़ने वाली सड़क भी छह महीने में उखड़ गई है।
इसके अलावा नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड सहित कई मुख्य मार्ग कई जगह से उखड़ गए हैं। तीन दिन की बारिश से लोनिवि की कई किलोमीटर सड़कें खराब हुई हैं।

जो सड़कें बरसात में खराब हुई हैं उनकी देखरेख की जिम्मेदारी दो साल तक ठेकेदारों की होगी। बारिश रुकने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत संबंधित ठेकेदारों से कराई जाएगी। – अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि

हल्द्वानी नगर निगम की सड़कें भी खराब हैं। वर्कशॉप लाइन से केमू स्टेशन वाली सड़क, बनभूलपुरा की सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी है। निगम इन सड़कों के गड्ढे तक नहीं भर पा रहा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय बजट का रोना रो रहे हैं जबकि निगम के पास जो नाले हैं उनकी सफाई से आरबीएम निकल रहा है। इससे भी गड्ढों को भरा जा सकता है। हल्द्वानी ब्यूरो

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल