हल्द्वानी : 4 दिन तक किशोरी को बंधक बना दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र से 15 अगस्त को लापता हुई 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी ने किशोरी को बहला फुसलाकर घर से ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना तो अंजाम दिया. पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद में विधायक त्रिलोक चीमा की एंट्री ! सीएम धामी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

पुलिस के मुताबिक, हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी 15 अगस्त की सुबह 7 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी. काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. लेकिन उसका पता नहीं लग सका. इस पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. किशोरी के परिवार अपने स्तर से ढूंढ खोज भी कर रहे थे. आखिरकार पुलिस ने छानबीन कर किशोरी को 19 अगस्त को सुशीला तिवारी अस्पताल के पास एक घर से बरामद कर लिया.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा बिन्दुखत्ता मण्डल के 16 बूथ अध्यक्षों की घोषणा; जिला और मण्डल नेतृत्व की सहमति से सूची जारी

हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर राजपुरा निवासी दुलाल घोष (21 वर्ष) के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि किशोरी ने बयान दिए थे कि आरोपी युवक उसे बहला फुसलाकर सुशीला तिवारी अस्पताल के पास अपने रिश्तेदार के घर ले गया था. जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अजाम दिया. छात्रा को बरामद करते हुए मेडिकल जांच के बाद मामले की जांच महिला सब इंस्पेक्टर को सौंप दी गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरापड़ाव के पास सड़क दुर्घटना; रोंग साइड से आ रहे केंटर ने बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल
Ad