हल्द्वानी : 9 महीने की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहां महज 20 साल की 9 महीने की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह हादसा हल्द्वानी के ओखलकांडा का है।

पुलिस का कहना है कि ओखलकाड़ा के मुक्तेश्वर निवासी 20 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी ईश्वरी राम का विवाह एक साल पहले हुआ था। कुछ महीने पहले दंपती शिव शक्ति विहार कुसुमखेड़ा में किराये के मकान में रहने लगा था। ईश्वरी राम एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। मंगलवार को जब वह देर शाम घर पहुंचा तो पत्नी को फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

जिसके बाद स्वजन खुद ही शव को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया। फिलहाल अभी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच में लगी है। मृतका नौ माह की गर्भवती थी। फंदे पर झूलने से उसकी भी गर्भस्थ शिुशु की भी मौत हो गई। इस पूरे हादसे के बाद से मृतका के घर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत