हाट बाजार पुनः लगाने के लिए मानव सेवा समिति द्वारा जिलाधिकारी को किया ज्ञापन प्रेषित

लालकुआ।मानव सेवा समिति लालकुआं द्वारा साप्ताहिक हाट बाजार को पुनः सुचारु किए जाने हेतु नगर पंचायत लालकुआं के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन प्रेषित किया।
मानव सेवा समिति के अध्यक्ष फिरोज खान के नेतृत्व में एकत्रित क्षेत्र वासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार जब सिनेमा हॉल, मैरिज हॉल, स्कूल एवम अन्य सामूहिक कार्य संपन्न हो रहे हैं तो गरीबों से जुड़े हट बाजार को प्रारंभ क्यों नहीं किया जा रहा है। लालकुआं हाट बाजार द्वारा गरीब निर्बल वर्ग के व्यवसायियों द्वारा फुटपाथ पर फड़ व्यवसाय किया जाता है जिससे उनकी आजीविका चलती है , और स्थानीय गरीब एवम निर्बल वर्ग की जनता को सस्ता सामान आसानी से प्राप्त हो जाता है तथा नगर पंचायत लालकुआं को कर के रूप में राजस्व प्राप्त होता है जो नगर के विकास कार्यों में काम आता है।
इसलिए व्यापक जनहित के मध्य नजर गरीब निर्बल वर्ग की आय के साधन उपलब्ध कराने तथा निकाय की आय बढ़ाने के उद्देश्य से शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए। लालकुआं हाट बाजार को तत्काल प्रारंभ कराना अति आवश्यक है।
ज्ञापन देने वाले रोहित पांडेय,विशाल,गुड्डू,जलीस,देवेन्द्र,इमरान,इस्तखार अहमद,अली अहमद,आफताब,राजीव,कलीम, स्मुद्दिन,जीशान,रियासत अली, समसुद्दीन, फैसल
सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

