हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत, मातम

खबर शेयर करें -

जसपुर । देर शाम सूतमिल पुलिस चौकी क्षेत्र में लकड़ी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया, जिसमें कार सवार तीन युवकों की मौत गयी। मृतक तीनों युवक आपस में दोस्त थे। सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है। तीनों युवकों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े 👉 भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए लोगों का कांग्रेस अध्यक्ष सहगल ने किया स्वागत
प्राप्त जानकारी के अनुसार
ठाकुरद्वारा रोड पर खेड़ागांव से लकड़ी लोड करके एक ट्रक एचआर-63 सी 5553 चालक गुजरात के लिए जा रहा था और तीनों युवक सवार आल्टो यूके-06 वाई 8230 भी ठाकुरद्वारा के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे के वक़्त ट्रक कार को ओवरटेक कर रहा था कि सामने से आ रही स्कॉर्पियो से बचने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। हादसे में मारे गए तीनों युवक बचपन के करीबी दोस्त थे। इन तीनों युवकों ने एक साथ ही पढ़ाई की है। यहां तक कि बीते साल देहरादून से एक साथ ही बीटेक किया है।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह