हेमंत द्विवेदी के नेतृत्व में लालकुआं विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिनेश आर्य का किया शानदार स्वागत

खबर शेयर करें -

लालकुआं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी बनने के बाद अपने गृह क्षेत्र पहुंचे दिनेश आर्य का पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी के नेतृत्व में लाल कुआं विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया इस दौरान उन्होंने लाल कुआं विधानसभा की तमाम जन समस्याओं को जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य समक्ष रखा।

यहां पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी के कैंप कार्यालय में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य को लाल कुआं विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। शानदार स्वागत से गदगद नजर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी ली, इस दौरान पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी ने श्री दिनेश आर्य के समक्ष लाल कुआं विधानसभा की तमाम जन समस्याओं को उनके समक्ष रखा। सभी जन समस्याओं को गौर से सुनने के बाद जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य ने कहा कि वह अति शीघ्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लाल कुआं की जन समस्याओं से अवगत करवाएंगे तथा अति शीघ्र जन समस्याओं के निराकरण करने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?

इस दौरान पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि उनके द्वारा लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में डोर टू डोर पहुंच कर लोगो को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम जन कल्याणी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, तथा आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनाने का आह्वान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश तिवारी , नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व चेयरमैन भरत नेगी , वरिष्ठ भाजपा नेता हेमन्त नरूला, राजेंद्र तिवारी ,त्रिलोक नौला , बलवीर सिंह रावत ,भीम सिंंह रावत , चंदू खोलिया , रमेश अंडोला , अशोक पाठक, शेखर संभल , नवीन देवराडी, तथा अनेक भाजपा पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, बीडीसी मेंबर समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad