हैड़ाखान मोटर मार्ग पर भूूस्खलन के बाद सड़क पूरी तरह बंद, हल्द्वानी से गांव का संपर्क टूटा

खबर शेयर करें -

हैड़ाखान मोटर मार्ग पर सोमवार शाम भारी भूूस्खलन हो गया। इससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई और हल्द्वानी से गांव का संपर्क टूट गया। लोनिवि पोकलैंड से सड़क खोलने की कोशिश में लगा है।

बुधवार को एक और मशीन भेजी जाएगी
सोमवार शाम हैड़ाखान मार्ग पर काठगोदाम से करीब तीन किमी दूर पहाड़ी टूटने से मलबा सड़क पर आ गया। करीब 70 मीटर हिस्से पर मलबा आने से यह मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। इससे ओखलकांडा ब्लॉक के लोगों को धानाचूली, भीमताल होते हुए हल्द्वानी आना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम

बता दें कि ये सड़क खनस्यूं, पतलोट, ओखलकांडा, डालकन्या जाती है।
उधर लोक निर्माण विभाग की टीम मंगलवार को एक पोकलैंड लगाकर सड़क को खुलवाती रही लेकिन देर शाम तक सड़क नहीं खुल सकी। बुधवार को लोक निर्माण विभाग वहां एक और मशीन भेजेगा। उम्मीद है कि बुधवार रात तक ही दोपहिया के लिए सड़क खुल सकती है।
लोक निर्माण विभाग खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता ने बताया कि पहाड़ी का काफी हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गया है। मलबा हटाने पर पहाड़ी से मलबा फिर गिर रहा है। मंगलवार को पूरा दिन पोकलैंड ने वहां काम किया लेकिन अभी भी मलबा काफी है। बुधवार को वहां एक और मशीन भेजी जाएगी। देर शाम तक छोटे वाहनों के लिए सड़क खुलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम