हैवानियत की हद! ड्यूटी करने फैक्ट्री जा रही युवती को लिफ्ट के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर युवक ने मारपीट कर लूट ली आबरू

The limit of barbarity! The young man took the girl who was going to the factory for duty to a deserted place on the pretext of lift, beat her and robbed her of her dignity.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। ड्यूटी करने फैक्टरी जा रही युवती के साथ मारपीट कर एक युवक ने दुष्कर्म कर डाला। पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर निवासी एक व्यक्ति ने आईटीआई थाना पुलिस में तहरीर सौंपी। इसमें बताया उसकी बेटी महुआखेड़ा गंज स्थित एक फैक्टरी में काम करती है। 25 जुलाई की सुबह लगभग आठ बजे वह ड्यूटी जाने के लिए टांडा तिराहा पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बेटी की फैक्टरी के सामने स्थित दूसरी फैक्टरी में काम करने वाला धीरज निवासी नई कॉलोनी पैगा महुआखेड़ा गंज थाना आईटीआई बाइक से वहां पहुंचा। उनसे कहा कि अगर ऑटो नहीं मिल रहा है तो वह उसे फैक्टरी छोड़ देगा। इस पर बेटी बाइक पर बैठ गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा का कायाकल्प: पुराने बस अड्डे पर बनेगा भव्य 'शॉपिंग मॉल', मुख्य चौराहे से टोल प्लाजा तक सड़क होगी चौड़ी

आरोप है कि धीरज उसे पैगा चेक पोस्ट के पास एक मकान में ले गया। वहां मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के फरार होने के बाद बेटी ने उसे फोन कर जानकारी दी। इस पर वह बेटी को बदहवास हालत में टांडा तिराहा से घर लाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: ड्यूटी पर जाने से पहले नहीं जागे ASI संजय खाती; संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: कपाट खुलने के बाद 69 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन; व्यापारिक गतिविधियों में आई तेजी