है भगवान ! यहां टेस्ट ड्राइव के लिए स्कूटी ले गया युवक स्कूटी को ही लेकर हो गया फरार, तहरीर मिलने के बाद पुलिस तलाश में जुटी

Oh God! Here a young man who took a scooty for a test drive fled with the scooty itself, after receiving the complaint the police started searching for him

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। इंसान की नियत कब किस चीज पर खराब हो जाए उसका पता नहीं यहां टेस्ट ड्राइव करने के बहाने एक युवक स्कूटी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर स्कूटी व युवक की तलाश शुरु कर दी है।

कचनाल गाजी, काशीपुर निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र सादा सिंह ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी द्रोणा सागर पर टीवीएस एजेन्सी के सामने सतगुरू आटो डील के नाम से पुरानी गाड़ी की खरीदने व बेचने की दुकान है। दिनांक 14-10-2024 की दोपहर के लगभग 2ः10 बजे एक व्यक्ति आया और उससे एक स्कूटी खरीदने की बात करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  कर डाली पति की हत्या, तीन साल से चल रहा था अफेयर, खुल न जाए रिश्ते का 'राज', क्या यही था कारण

राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उसके बाद उसने उस व्यक्ति को कई गाड़ियाँ दिखाई, फिर वह व्यक्ति एक स्कूटी को टेस्ट ड्राईव के लिए ले गया और वापस नहीं लाया। उसने काफी तलाश किया, जिसका कोई पता नहीं चला। उसने पुलिस से उसकी स्कूटी तलाशने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस: टक्कर मारकर भाग रहे कार सवार ने पीछा कर रहे होमगार्ड पर किया जानलेवा हमला, गर्दन पर वार; बचाव में कटा अंगूठा

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 316 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई अनिल उपाध्याय के हवाले की है।

यह भी पढ़ें 👉  क्या हरदा से डरकर बंद करवाया ओवरब्रिज? पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने छोड़ा सियासी तीर - मेरी यात्रा से घबरा रही है सरकार?’
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad