1 मिनट की देरी के कारण प्रत्याशी नहीं कर पाए नामांकन

खबर शेयर करें -

लालकुआं। लालकुंआ विधानसभा क्षेत्र से वामपंथी दलों द्वारा समर्थित भाकपा (माले) उम्मीदवार बहादुर सिंह जंगी ने नामांकन के पहले दिन अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले दिन कुल 7 नामांकन पत्र बिक्री हुए। जबकि 1 मिनट विलंब के बाद आने पर निर्दलीय ताल ठोकने वाले कुंदन सिंह मेहता को वापस भेज दिया गया।


लालकुंआ विधानसभा सीट से भाकपा (माले) ने लगातार जनसंघर्षों के दम पर जनता के अधिकारों के लिए लड़ने वाले कामरेड बहादुर सिंह जंगी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। संयुक्त वाम के उम्मीदवार भाकपा माले नेता व पूर्व सैनिक कामरेड बहादुर सिंह जंगी ने नामांकन दाखिल करने के बाद लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के सामने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि, “अगर जनता ने विधायक बनाया तो लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की जनता को निराश नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की निम्न समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का वायदा करते हुए अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।
उन्होंने निम्न समस्याओं में बिंदुखत्ता व तमाम खत्ता वासियों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए, राजस्व गांव के लिए तथा सभी वंचितों के भूमिधरी के अधिकार व लालकुआं के निवासियों को निशुल्क मालिकाना हक देने सहित लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की 19 ज्वलंत मांगों को तत्काल पूरा करने का आश्वासन दिया।
कामरेड जंगी के नामांकन में वरिष्ठ नेता भुवन जोशी, विमला पाल, ललित मटियाली, पुष्कर दुबड़िया, गोपाल गड़िया, हरीश भण्डारी, निर्मला शाही, स्वरूप सिंह दानू प्रस्तावक बने और इस अवसर पर किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी, डॉ कैलाश पांडे, बिशन दत्त जोशी, किशन बघरी आदि माले नेता शामिल थे।
इसके अलावा प्रातः से ही लालकुआं तहसील कार्यालय पहुंच चुके भाजपा से बगावत कर निर्दलीय ताल ठोकने वाले बिंदुखत्ता निवासी कुंदन सिंह मेहता ने अपने प्रपत्र पूरे करने में थोड़ा समय लगा दिया। निर्धारित समय 3 बजे के 1 मिनट बाद वह जैसे ही रिटर्निंग अफसर मनीष कुमार सिंह के सामने प्रपत्र लेकर पहुंचे तो उन्होंने प्रपत्र जमा करने से इनकार करते हुए उन्हें सोमवार को आने को कहा। जिसके बाद वह बैरंग लौट गए। तहसील कार्यालय में नामांकन के पहले दिन आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर पांडे, कविता पांडे, निर्दलीय ताल ठोकने वाले गोपाल दत्त जोशी, यशपाल आर्य, कुंदन सिंह मेहता, बहादुर सिंह जंगी और उत्तराखंड देवभूमि पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र पुरी ने नामांकन पत्र खरीदे।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश