10 के 100 रुपये बनवाने का सट्टा लगवाते रंगे हाथों पकड़ा गया हल्द्वानी से विधायकी का चुनाव लड़ चुका यह शख्स

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : शहर की पुलिस ने बीते विधानसभा चुनाव में विधायकी के लिए हाथ आजमा चुके एक शख्स को गिरफ्तार किया है. वह हल्द्वानी शहर के रामपुर रोड स्थित एक गली में सट्टा लगा रहा था. उसी गली में चेकिंग करते हुए पहुंची पुलिस ने शख्स को दबोच लिया. हालांकि पुलिस को देखते ही वह भागने लगा था, मगर आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया.

गौर हो कि विधानसभा 2022 चुनाव में हल्द्वानी का रहने वाला राजेंद्र प्रसाद उर्फ जाको भाई खूब चर्चा में आया था. जब विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उसने चुनाव लड़ा था और अपने आगे पीछे पुलिस के गनर लेकर घूम रहा था. राजेंद्र प्रसाद उर्फ जाको भाई का स्मैक, चरस सहित अन्य नशे से पुराना नाता रहा है. कई बार वो सलाखों के पीछे जा चुका है. वहीं जाको भाई ने विधानसभा चुनाव लड़ने के दौरान कई तरह के विवादित बयान भी दिए थे. ऐसे में विधायक बनने का सपना देखने वाले राजेंद्र प्रसाद उर्फ जाको भाई को हल्द्वानी पुलिस ने सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें 👉  काम पर जाने की बात को लेकर बढ़ा विवाद, नशेड़ी पति ने पाटल से वार कर पत्नी की हत्या की

मंगल पड़ाव पुलिस चौकी प्रभारी जगदीप नेगी ने बताया कि रामपुर रोड स्थित फास्ट फूड वाली गली में चेकिंग की गई. इस दौरान एक जाको भाई खुलेआम सट्टा लगा रहा था. जाको का नशे के कारोबार से भी पुराना नाता है. स्मैक तस्करी व चरस तस्करी में जाको जेल जा चुका है. चौकी प्रभारी जगदीप नेगी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है. साथ ही आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पांच फतह के बाद गदरपुर से जीत का छक्का जड़कर, क्या अरविंद पांडे प्रदेश में रचेंगे नया इतिहास?