100 सीसी टीवी कैमरों की मदद से पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर

Police caught two vicious thieves with the help of 100 cc TV cameras

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। विगत दिनों क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए काशीपुर पुलिस ने दो शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बुधवार को पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी अभय सिंह तथा सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि कोतवाली काशीपुर शहर क्षेत्र में विगत दिनों हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं में अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली काशीपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसको गंभीरता से लेते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर के आदेश प्रभारी निरीक्षक काशीपुर मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया और

यह भी पढ़ें 👉  मिलावटखोरों पर एडीएम विवेक राय का शिकंजा! हल्दी और धनिया बनाने वाली रुद्रपुर की कंपनी पर ₹1.50 लाख का जुर्माना

उक्त टीम द्वारा उक्त अज्ञात चोरों की तलाश व कड़ी सुरागरसी पतारसी करते हुए करीब 90 से 100 सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के पश्चात आज प्रातः मुरादाबाद रोड, ढेला पुल के पास से दो शातिर चोरों नदीम उर्फ बीड़ी पुत्र मौहम्मद रईस निवासी मौहल्ला अल्ली खां, काली बस्ती, काशीपुर तथा जावेद खान पुत्र रिसाल अहमद निवासी ग्राम चिलकिया, रामनगर जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से उपरोक्त मुकदमों में चोरी गए आभूषण एवं नकदी की बरामदगी हुई। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्तगणों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई अशोक कांडपाल, मनोज जोशी, नवीन बुधानी, कां. दीवान तोमक्याल, जगदीश भट्ट, अनिल कुमार, देवेंद्र पांडे, कैलाश चंद्र, दीपक कठैत तथा दीवान बोरा शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज: छुट्टी न मिलने पर भड़का बंदीरक्षक, लोडेड सरकारी राइफल लेकर प्रभारी जेलर के आवास पर पहुंचा; जान से मारने की धमकी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हरदोई में धूमधाम से मनाया गया प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी का जन्मदिन