13 वर्षीय लड़के का कराया लिंग परिवर्तन, छह लोगों ने महीनों तक किया रेप
राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 13 वर्षीय बच्चे का जबरन लिंग परिवर्तन करवाया गया और छह लोगों ने कई महीनों तक रेप किया।आरोपियों ने उसे किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ दिन पहले पीड़ित ने आरोपियों के चंगुल से छूटकर दिल्ली महिला आयोग में शिकायत दी।महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

दिल्ली महिला आयोग की सदस्य सारिका चौधरी ने बताया कि पीड़ित बालक की लगभग तीन साल पहले लक्ष्मी नगर में एक डांस कार्यक्रम में आरोपी से मुलाकात हुई थी।आरोपी उसे डांस सिखाने के बहाने अपने साथ मंडावली ले गया। आरोपी ने उसे कार्यक्रम में डांस करने के लिए कुछ पैसे भी दिए।उस दौरान आरोपी ने उसे नशीले पदार्थ देना शुरू कर दिया और एक दिन जबरन उसका लिंग परिवर्तन का ऑपरेशन करवा दिया गया।
चौधरी ने बताया कि आरोपी और उसके दोस्तों ने बाहर से ग्राहक बुलाना शुरू कर दिया और पैसे लेकर पीड़ित का रेप करवाते थे। इतना ही नहीं, आरोपी पीड़ित को ट्रैफिक सिग्नल पर किन्नर बनाकर घुमाते थे और भीख मंगवाते थे।पीड़ित ने चौधरी को बताया कि आरोपी स्वयं भी महिलाओं के कपड़े पहनकर जिस्मफरोशी करते थे और आने वाले ग्राहकों को मार-पीटकर उनके पैसे छीन लेते थे। आरोपी पीड़ित के साथ जमकर मारपीट भी करते थे।
चौधरी ने बताया कि गत दिनों पीड़ित वहां से भागने में कामयाब हो गया और एक रेलवे स्टेशन पर जा छिपा। वहां उसने एक वकील को घटना की जानकारी दी। वह उसे महिला आयोग लेकर पहुंच गए।पीड़ित ने बताया कि पुलिस बार-बार उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रही थी एवं उसे डरा रही थी कि यदि मुकदमा दर्ज हुआ तो उसे भी जेल में जाना पड़ेगा। इसके बाद उन्होंने हस्तक्षेप कर मामला दर्ज कराया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

