14 तारीख को काशीपुर की जनता चीमा के राजनीतिक किले को करेगी ध्वस्त
राजू अनेजा, काशीपुर ।आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली ने आज पार्टी के सैकडों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ नगर के मुख्य बाजार में जनसंपर्क कर काशीपुर के नव परिवर्तन हेतु समर्थन मांगा।

20 वर्षों से काशीपुर की बदहाल हालत को देखकर भी कोई विकल्प न होने के कारणबदलाव के लिए तरस रहे सभी वर्गों के छोटे बड़े व्यापारियों ने कांग्रेस और भाजपा का सशक्त विकल्प बनकर आई आम आदमी पार्टी के प्रति जिस तरह से रुझान दिखाया और आप प्रत्याशी दीपक बाली का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर उन्हें समर्थन का भरोसा दिया उससे आप प्रत्याशी दीपक बाली गदगद नजर आए ।कई व्यापारी तो ऐसे भी रहे जिन्होंने मतदान से पूर्व ही दीपक बाली की बढ़ती ताकत को देखकर उन्हें चुनावी जीत की अग्रिम शुभकामनाएं तक दे दी ।

