तमंचे के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड, रुद्रपुर पुलिस ने किया यह हाल

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: तमंचे के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया में फोटो अपलोड करना एक युवक को महंगा पड़ गया. ऐसे में कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.

रुद्रपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो शेयर करने वाले युवक को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही पुलिस के शिकंजे में आए बस सारी हेकड़ी ठिकाने आ गई। अब फेसबुक की छोड़िए, सीने पर कट्टे का शौक का भी छोड़िए, लगे पुलिस से माफी मांगने। पर पुलिस कहां छोड़ने वाली थी, युवक के पास से वही 12 बोर का कट्टा बरामद कर लिया जो वो सीने से लगाए बैठे थे। साथ में दो जिंदा कारतूस भी मिल गए। पुलिस ने मुकदमा लिखा, जज के सामने पेश किया और फिलहाल उन्हें हल्दवानी जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बिफोर और ऑफ्टर भी हो गया

यही नहीं पुलिस ने बिफोर और आफ्टर की फोटो भी खिंचवा ली ताकि फिर कोई फेसबुक पर भौकाल दिखाने की कोशिश न करे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें