भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने पार्षद राजकुमार सेठी के आवास पर पहुंचकर उनके पिता बिहारीलाल सेठी के निधन पर गहरा शोक प्रकट  किया

BJP District President Gunjan Sukhija reached the residence of Councilor Rajkumar Sethi and expressed deep condolences on the demise of his father Biharilal Sethi.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने पार्षद राजकुमार सेठी के आवास पर पहुंचकर उनके पिता बिहारीलाल सेठी के निधन पर गहरा शोक प्रकट  किया तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना व्यक्त की। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद है।

गुरुवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद राजकुमार से सेठी के आवास पर पहुंचे जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने उनके पिता बिहारीलाल  सेठी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि क्षेत्र में होने वाले प्रत्येक धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाने वाले बिहारी लाल जी ऐसे समाजसेवी थे जो समाज में हर किसी को एक साथ जोड़कर रखना जानते थे जिनकी कमी हम सभी को हमेशा खलेगी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बछड़े को बचाते समय बड़ा हादसा: नहर के तेज बहाव में बहने से महिला की मौत, 5 किलोमीटर दूर मिला शव