18 अप्रैल को होगा नगर निगम परिसर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन, मुख्य नगर आयुक्त विवेक रॉय ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम की रूपरेखा करी तैयार

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर।आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत आगामी 18 अप्रैल सोमवार को नगर निगम परिसर में ब्लॉक स्तरीय भव्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा । उक्त स्वास्थ्य मेले के आयोजन को लेकर मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने निगम के तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।


शनिवार को नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय के नेतृत्व में उपस्थित विभागों द्वारा आपसी सामन्जस्य व सहभागीता से मेले को सफल बनाने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई साथ ही बताया गया कि मेले में आयुष्मान कार्ड, हैल्थ कार्ड, आधार कार्ड, डिजिटल हैल्थ कार्ड, 4 से 5 वर्ष तक के बच्चों को टीका करण, 12 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का कोविड-19 टीकाकरण, जनरल मेडिसन, ई0एन0टी0, नेत्र रोग, चर्म रोग, दंत रोग, आदि विशेषज्ञों द्वारा परामर्श व उपचार सुविधा, संचारी एवं गैर संचारी रोगों पर परामर्श परीक्षण व उपचार, खून की जाँच, परिवार नियोजन सम्बंधित जानकारी व सुविधायें, किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी व परामर्श, बाल विकास विभाग द्वारा पोषण सम्बंधित जानकारी एवं प्रदर्शनी, रक्त दान शिविर, समाज कल्याण विभाग व महिला संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी तथा विकलांगों को विकलांगता सर्टिफिकेट का वितरण भी किया जाएगा। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज