18 महिलाओं की हत्या करने वाला सीरियल किलर गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

तेलंगाना की राचाकोंडा पुलिस ने मंगलवार को इलाके के मोस्ट वांटेड सीरियल किलर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।आरोपी अब तक कुल 18 महिलाओं को मौत के घाट उतार चुका है और इसके पीछे उसने अपनी पत्नी द्वारा दिए गए धोखे को जिम्मेदार ठहराया है।हाल ही में उसे दो महिलाओं की हत्या की थी। पुलिस अब एक-एक कर उसके द्वारा की गई सभी हत्याओं का खुलासा करने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हैदराबाद निवासी मैना रामूलु (45) है। आरोपी ने गत 4 जनवरी को जुबली हिल्स क्षेत्र में कावला वेंकटम्मा (50) पत्नी कावला अनाथैया की हत्या कर दी थी।वारदात के आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए महिला का चेहरा पेट्रोल से जला दिया था।अनाथैया की शिकायत पर पुलिस ने जांच करते हुए शव को अंकुशपुर गांव के रेलवे ट्रैक के पास से बरामद कर लिया था।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी ने शराब पीने के बाद बोल्डर से वेंकटम्मा की बेरहमी से हत्या की थी और उसे पास मौजूद सोने के जेवरात लेकर भाग गया था।इसके बाद टास्क फोर्स, नॉर्थ जोन टीम और हैदराबाद सिटी पुलिस ने यूसुफगुडा टोडी कंपाउंड से अंकुशपुर रेलवे ट्रैक और घाटकेसर तक सभी संभावित स्थानों पर लगभग 500 CCTV की फुटेज खंगाली।इसके बाद आरोपी की पहचान कर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी का जन्म तेलंगाना के सांडी रेड्डी जिले के कंडी मंदिर में हुआ था। उसकी 21 साल की उम्र में शादी हो गई थी।शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी किसी और के साथ चली गई और शादी कर ली।इसके बाद आरोपी रामुलू महिलाओं से नफरत हो गई और वह महिलाओं को जाल में फंसाकर उनकी हत्या करने लग गया। साल 2003 से अब तक उसने 18 हत्याएं की हैं।