छोटा हाथी पलटने से पंतनगर स्थित खेत में मटर तोड़ने जा रही 8 महिलाएं सहित 17 लोग हुए घायल

खबर शेयर करें -

नेशनल हाईवे पर महतोष मोड के पास डिवाइडर से टक्करा कर एक लोडर गाड़ी पलट गई। ओवरलोडेड लोडर गाड़ी ‘छोटा हाथी’ पलटने से 6 नाबालिग लड़कियां, 8 महिलाएं सहित एक युवक घायलों हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घालयों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

जबकि, चिकित्सकों ने एक नाबालिग लड़की को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।पंतनगर स्थित

जनकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह आठ बजे काशीपुर हाईवे पर गदरपुर नंदपुर से 30 लोग छोटा हाथी वाहन के पीछे खडे होकर पंतनगर स्थित खेत में मटर तोड़ने जा रही थे। बताया जा रहा था कि इस दौरान छोटा हाथी जाफरपुर महतोष मोड़ के पास पहुंचे। जहां छोटा हाथी डिवायडर से टकराकर पलट गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा

इससे छोटा हाथी वाहन में पीछे बैठे साथी 30 लोग छटक कर सड़क पर गिर गए। वहीं यह देख छोटा हाथी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में 30 में से 17 लोग घायल हो गए। राहागिरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को 108 की मदद से जिला अस्पताल ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सड़क हादसे के बारे में पूछताछ की जा रही है।

घायलों और उनके परिजनों के मुताबिक, चालक ने वाहन चलते दौरान नशे का सेवन किया। जब वजह से वह वाहन को तेज और लापरवाहीं से चला रहा था।

बताया जा रहा था कि चालक दिनेशपुर निवासी है। वहीं उसका एक साथी भी छोटा हाथी वाहन में था। वहीं भी हादसे के बाद फरार हो गया। थानाध्यक्ष दिनेशपुर अनिल उपाध्याय ने बताया कि छोटा हाथी वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के भास्कर जोशी ने बिना कोचिंग पाई बड़ी कामयाबी: AAI में चयन के बाद पंतनगर एयरपोर्ट पर बने जूनियर एग्जीक्यूटिव
Ad Ad Ad Ad