18 साल की युवती ने परिजनों द्वारा उसकी इच्छा अनुसार विवाह न किए जाने को लेकर लगाई फांसी

खबर शेयर करें -

रामनगर: नैनीताल के रामनगर में एक 18 साल की युवती ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली. बताया जा रहा है कि पीरुमदारा क्षेत्र के शिवपुर टांडा गांव में परिजनों की गैर मजूदगी में कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव पंखे में लटका देख घर में कोहराम मच गया.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर का सरकारी अस्पताल बना 'रेफर सेंटर', मरीजों की जेब पर पड़ रही दोहरी मार : अलका पाल

बता दें, पीरुमदारा के अंतर्गत शिवपुर टांडा निवासी भगवान दास की 18 वर्षीय पुत्री कुमारी बबीता ने परिजनों की गैरमौजूदगी में कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो मंजर देखकर घर में कोहराम मच गया. घटना की सूचना तत्काल ही पुलिस चौकी को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के रूसी बाईपास पर पर्यटकों का हाई वोल्टेज ड्रामा: पुलिस से अभद्रता कर बीच सड़क लगाया वाहन; दिल्ली के 3 हुड़दंगी गिरफ्तार, गाड़ी सीज

मामले में कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि बबीता का परिजन कहीं दूसरी जगह रिश्ता तय कर रहे थे लेकिन युवती अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी, जिसको लेकर युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाया है. कोतवाल ने बताया कि इस बात का जानकारी सुसाइड नोट से हुई है. फिलहाल मामले की जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के गेटों पर परिवहन विभाग की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: आरटीओ में सरेंडर वाहन ढो रहे थे अवैध खनन, 5 ओवरलोडेड डंपर सीज और 50 के चालान