1952 में बना हल्द्वानी का बस स्टेशन अब जा रहा हे टूटने, ट्रांसपोर्ट नगर में बनेगा नया स्टेशन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। 1952 में बना हल्द्वानी का बस स्टेशन बहुउद्देशीय भवन प्रोजेक्ट की जद में आने की वजह से इसे तोड़ा जाएगा, लेकिन इससे पहले ट्रांसपोर्ट नगर में नया स्टेशन तैयार करना होगा, ताकि बसों का संचालन एक दिन के लिए भी प्रभावित न हो।

दूसरी तरफ, नई जगह बस स्टेशन और सभी सुविधाओं को विकसित करने के लिए डिजाइन और बजट प्रस्ताव तैयार हो चुका है। पौने तीन करोड़ रुपये इस काम में खर्च होंगे। उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) एशियन डेवलेपमेंट बैंक (एडीबी) से बजट मिलने के बाद इस काम को शुरू कर देगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: जयपुर बीसा में जंगली जानवर के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल, एसटीएच हल्द्वानी रेफर

वर्तमान बस अड्डे की जगह इंटरसिटी बस स्टेशन का निर्माण

हल्द्वानी में तहसील भवन की जगह भविष्य में बहुउद्देशीय भवन नजर आएगा। शासन ने यूयूएसडीए को निर्माण संस्था नामित किया है। 336 करोड़ से तैयार होने वाले इस भवन में तहसील के अलावा शहर के कई सरकारी विभागों के दफ्तर, पार्किंग, सभागार, प्रेस क्लब, पुस्तकालय आदि बनाया जाएगा। इसके अलावा वर्तमान बस अड्डे की जगह इंटरसिटी बस स्टेशन का निर्माण होगा।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता: सिडकुल से लौट रहे युवक से मारपीट, लूट और अप्राकृतिक दुष्कर्म; विधायक भुवन कापड़ी संग ग्रामीणों ने कोतवाली में दिया धरना

वहीं, हल्द्वानी बस स्टेशन को कुमाऊं में सबसे व्यस्त स्टेशन कहा जाता है। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य मार्गों पर यहां से रोजाना 300 बसों का संचालन होता है। इसलिए पुराने स्टेशन को तोड़ने से पहले नया तैयार करना होगा। यूयूएसडीए का कहना है कि बहुउद्देशीय भवन की डीपीआर को शासनस्तर की तकनीकी कमेटी से सितंबर में स्वीकृति मिलने के बाद नियोजन विभाग की अनुमति लेकर टेंडर भी आमंत्रित कर दिया जाएगा। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर में नए बस स्टेशन का काम भी शुरू होगा।

ट्रांसपोर्ट नगर में बस स्टेशन के निर्माण को लेकर बजट प्रस्ताव तैयार हो चुका है। 2.75 करोड़ इसमें खर्च होंगे। परिवहन निगम की जरूरत के हिसाब से सभी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।- कुलदीप सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर यूयूएसडीए

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी लतिका भंडारी को 'तीलू रौतेली पुरस्कार': उत्तराखंड का नाम रोशन करने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर
Ad