2 युवकों ने रेलवे स्टेशन पर पी कोल्ड ड्रिंक, होने लगी खून की उल्टी, घटना को जानकर चौंक जाएंगे

खबर शेयर करें -

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में सोमवार को चौंकाने वाला मामला सामने आया है. घटना जिले के शेर रेलवे स्टेशन की है, जहां चेन्नई से कमाकर ट्रेन से स्टेशन पर पहुंचे दो युवकों ने कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद खून की उल्टी करना शुरू कर दिया. ऐसे में दोनों युवकों की हालत गंभीर देख सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है. उधर, सिधवलिया थाने की पुलिस कोल्ड ड्रिंक बेचने वाले दुकानदार को थाना लाकर पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला भारी जनसमर्थन: सीएसएन पीजी कॉलेज में हुआ भव्य वृक्षारोपण, गणमान्य लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प

गर्मी से बचने के लिए पी थी कोल्ड ड्रिंक

बताया जाता है कि बरौली थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव के रहने वाले शैलेंद्र कुमार महतो और रमेश महतो दोनों चेन्नई में काम करते थे. सोमवार को ट्रेन से घर जाने के दौरान दोनों युवक शेर रेलवे स्टेशन पर उतर गए और गर्मी से बचने के लिए पास में ही स्थित दुकान से दो कोल्ड ड्रिंक खरीदी. लेकिन दोनों युवकों ने जैसे ही कोल्ड ड्रिंक पीना शुरू किया, वैसे ही उनकी हालत बगड़ने लगी. आनन-फानन में दोनों ने थाने को सूचित किया और पुलिस की मदद से उनको सदर अस्पताल लाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  'उठो-बढ़ो हाथ मिलाओ, मां के नाम पेड़ लगाओ': 35 करोड़ पौधरोपण के महाभियान को लेकर वन विभाग की अहम बैठक, स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलाया हाथ

डॉक्टर ने कही ये बात

अस्पताल पहुंचते ही दोनों युवक खून की उल्टी करने लगे. इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सक डॉ. रामाकांत सिंह ने कहा कि कोल्ड ड्रिंक के ज्यादा पुराना होने या धूप की वजह से खराब होने के कारण लंग्स को इंफेक्शन पहुंचा सकता है. इलाज के बाद दोनों युवकों की हालत में सुधार हो रहा है. वहीं, सिधवलिया थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि मामले में जांच चल रही है. दुकानदार से पूछताछ की जा रही है. जिस कोल्ड ड्रिंक से दोनों युवक बीमार हुए हैं, उसे जब्त कर जांच के लिए लैब भेजा जायेगा.

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला भारी जनसमर्थन: सीएसएन पीजी कॉलेज में हुआ भव्य वृक्षारोपण, गणमान्य लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प
Ad