रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, बोलेरो पर बोल्डर गिरने से 2 की मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच हुए एक दर्दनाक हादसे में दो तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। पहाड़ी से गिरे बड़े-बड़े बोल्डर की चपेट में आने से एक बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मां धारी देवी का रहस्यमयी धाम, जो करती हैं चार धाम की रक्षा

 

क्या है पूरा मामला?

 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसा शनिवार सुबह करीब सवा सात बजे मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में हुआ। बोलेरो वाहन में सवार सभी 11 यात्री उत्तरकाशी के बड़कोट से केदारनाथ यात्रा पर आ रहे थे। तभी अचानक पहाड़ी दरकने से वाहन के ऊपर बड़े-बड़े पत्थर गिर गए, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC परीक्षा कैलेंडर 2025-26: उत्तराखंड ग्रुप सी भर्ती का कैलेंडर, जानें कब कौन सी परीक्षा

इस हादसे में रीता (30) और चंद्र सिंह (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नवीन सिंह रावत (35), ममता (29), और प्रतिभा (25) घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सोनप्रयाग अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल नवीन और ममता को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट का फैसला: फार्मासिस्ट भर्ती के लिए केवल D.Pharma डिग्री ही मान्य
Ad Ad Ad