लोधिया बैरियर के पास चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, हल्द्वानी लाई जा रही थी चरस

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: नशे के तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है. इस अभियान के तहत अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस के हाथ सफलता लगी है. पुलिस ने लोधिया बैरियर के पास चेकिंग के दौरान 1 किलो 43 ग्राम चरस के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है. वहीं, पुलिस ने आरोपियों के पास से अल्टो कार को भी बरामद किया है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अल्मोड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है. पुलिस द्वारा पकड़ी गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है.

कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी इंदर सिंह मेहता और हरीश सिंह मुनस्यारी पिथौरागढ़ के रहने वाले है. दोनों इस चरस को हल्द्वानी ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस की नजर से नहीं बच सके. नशे के दुष्प्रभावों को लेकर पुलिस लगातार जन जागरूकता अभियान चला रही है. नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई कर, उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम पुलिस कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश