20 सालों से विकास के लिए तरस रहे काशीपुर को बनाएंगे मॉडल रूप -दीपक बाली

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली ने कुदईयोवाला क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर काशीपुर के नव परिवर्तन हेतु जनता से समर्थन मांगा। लोगों ने जिस गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया उसे देखकर साफ लग रहा है कि इस बार काशीपुर की जनता नया इतिहास लिखने जा रही है। 20 वर्षों से उसने विकास के क्षेत्र में जो निराशा झेली है उसे देखते हुए इस बार जनता कोई गलती नहीं करेगी और आम आदमी पार्टी को समर्थन देकर काशीपुर के विकास का नया अध्याय लिखेगी।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

पार्टी के युवा नेता हरीश सैनी के साथ जनसंपर्क करते हुए आप नेता दीपक बाली ने कहा कि जनता के स्नेह व आशीर्वाद से हमारे सामने कोई चुनौती नहीं है, बल्कि हम अन्य दलों के लिए चुनौती बन गए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि आने वाली 14 फरवरी को काशीपुर के नव निर्माण के लिए झाड़ू के सामने वाला बटन दबाकर आम आदमी पार्टी को वोट दें। जनता ने पूर्ण समर्थन देते हुए भरपूर वोट देने व दिलाने को आश्वस्त किया। जनसंपर्क अभियान में पवित्र शर्मा, उषा खोखर, पूजा अरोरा, अमित सक्सेना सिराजुद्दीन, आमिर हुसैन, सरदार महेन्द्र सिंह, नीलकमल शर्मा व आयुष मेहरोत्रा आदि आप कार्यकर्ता दीपक बाली के साथ थे। पार्टी की युवा विंग तथा महिला मोर्चा की अलग-अलग टीमों ने भी नगर व ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क कर लोगों से आम आदमी पार्टी के लिए समर्थन मांगा

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई