20 साल में ट्रेन की रफ्तार बनी 22 हाथियों के लिए काल, आज हुए हाथी और उसके बच्चे की मौत से उठे कई सवाल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वन क्षेत्रों से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक हाथियों के लिए काल बनते जा रहे हैं, स्थिति यह है कि अब तक राज्य में 22 हाथियों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो चुकी है. 18 अगस्त को नैनीताल वन प्रभाग में भी ट्रेन की टक्कर से दो हाथियों की मौत हो गई है. एक के बाद एक हो रही हाथियों के मौत से सवाल खड़े होने लगे हैं.

उत्तराखंड में रेलगाड़ी के वन्य क्षेत्र से गुजरने को लेकर समय-समय पर सवाल खड़े होते रहते हैं. लेकिन ऐसी घटनाओं में वन्यजीवों की मौत के बाद आवाजें और भी ज्यादा बुलंद होने लगती हैं. खास तौर पर हाथियों को लेकर रेलवे ट्रैक पर परेशानियां काफी ज्यादा रही हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक गुलदार का आतंक: मंदिर के पुजारी पर झपटा, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी

बात दें कि आज आगरा फोर्ट से लालकुआं होते हुए रामनगर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हथिनी और उसके बच्चे की टकराकर दर्दनाक मौत हो गई इसके चलते हाथियों के झुंड ने ट्रेन को घेर कर घंटों हंगामा किया । जिसके बाद ट्रेन को वापस सिडकुल हॉल्ट पर लाकर वहां से सवारियों को रामनगर सहित अन्य गंतव्य स्थानों को भेजा गया। जिसके बाद लालकुआं से इंजन भेजकर ट्रेन वापस बुलाई गई।
बुधवार सुबह सिडकुल हाल्ट से करीब 6 किलोमीटर घने जंगल की घटना है घटना है। रेलगाड़ी आगरा फोर्ट एक्सप्रेस (05055 अप) लालकुआं स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन अभी सिडकुल हाल्ट से आगे रेलवे माइलस्टोन नंबर 13/2 के पास पहुंची ही थी कि ट्रैक से गुजर रहे हाथियों के झुंड से टकरा गई। मौके पर मादा हथिनी व उसके बच्चे की मौत हो गई। पता चला है कि हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पर ही खड़ा हो गया। जिससे ट्रैक जाम हो गया। नतीजतन आगरा फोर्ट को सिडकुल हाल्ट पर ही खड़ा कर दिया गया। जबकि काशीपुर- कासगंज पैसेंजर ट्रेन को ट्रेन को गूलरभोज स्टेशन पर ही रोक लिया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद भी ट्रैक खाली नहीं होने के चलते पैसेंजर ट्रेन को गूलरभोज स्टेशन से वापस काशीपुर रवाना किया गया। इस दौरान लालकुआं, हल्द्वानी,बरेली और कासगंज जाने वाले यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। इधर दुर्घटना की सूचना पर वन विभाग और रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जबकि पशु चिकित्सकों द्वारा हाथियों के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां तेज: 5 सितंबर से शुरू होगी कलाकारों की तालीम, अध्यक्ष बीसी भट्ट ने की शामिल होने की अपील
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण के संदेश भारतीय संस्कृति में भरते हैं नई ऊर्जा