21 वर्षों से नैनीताल जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कॉन्ग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से पद छोड़ने की जताई इच्छा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड बनने के बाद से यानी पिछले 21 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के नैनीताल जिलाध्यक्ष पद पर एक ही व्यक्ति सतीश नैनवाल विद्यमान हैं। इतने वर्षों में सतीश नैनवाल को न तो पदोन्नति देकर ऊपर के पदों पर बैठाया गया और न ही हटाया गया।

बहरहाल अब लगता है कि सतीश नैनवाल एक ही पद पर रहने से उकता गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पांच फतह के बाद गदरपुर से जीत का छक्का जड़कर, क्या अरविंद पांडे प्रदेश में रचेंगे नया इतिहास?

उन्होंने कहा है कि वह कई बार पदत्याग करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कह चुके हैं, लेकिन उन्हें नहीं हटाया जा रहा है। अब वह इस पद पर नहीं रहना चाहते हैं। इस बारे में उन्होंने नए प्रदेश अध्यक्ष करण महरा से भी कह दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  काम पर जाने की बात को लेकर बढ़ा विवाद, नशेड़ी पति ने पाटल से वार कर पत्नी की हत्या की

राज्य बनने के बाद 2001 में सतीश नैनवाल का जया बिष्ट की जगह कांग्रेस पार्टी का नैनीताल जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद उन्हें 2005, 2010, 2014 और 2018 में 5-5 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद पुनः जिलाध्यक्ष बनाया जाता रहा। इस बीच 2002 और 2007 में जिला पंचायत अध्यक्ष और 2014 में ब्लॉक प्रमुख भी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad